देवघर, जनवरी 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरीडीह गांव स्थित मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल लोग बच गए। तेज रफ्तार बालू से लदे ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होने पर तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायल ने बताया कि ट्रैक्टर बहुत तेज गति में चल रहा था। चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे सड़क पर चल रहे दोनों लोगों को धक्का मार दिया । मामले की जानकारी रिखिया थाना प्रभारी को होते ही पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं घायल का इलाज होने के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...