समस्तीपुर, फरवरी 26 -- समस्तीपुर। शहर के चीनी चौक पर बुधवार की अहले सुबह बालू लोडेड एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना के समय चालक संजीत राय ट्रक के अंदर ही सो रहा था। लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद उन्होंने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक हल्ला होने लगा। इस दौरान वह गाड़ी के अंदर सोया हुआ था। नींद टूटने पर देखा कि ट्रक के नीचे से आग की लपट उठ रही है। जिसके बाद घबराकर नीचे कूद गया। स्थानीय लोगों व अग्निशमन टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। चालक ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी है। उसने बताया कि सोन नदी से बालू लेकर बेचने के लिए वह यहां आया था। सुबह ग्राहक के पहुंचने पर बालू की बिक्री करते, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। उनके ट्रक का दो टायर जलकर क्ष...