आरा, अप्रैल 26 -- -जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन विभाग ने जमालपुर में लगाया बैरियर कोईलवर, एक संवाददाता। पासिंग गिरोह की सक्रियता से सकड्डी-जमालपुर सड़क पर बेखौफ बालू लदे ट्रकों की आवाजाही अब नहीं हो पायेगी। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार किये जा रहे विरोध के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जमालपुर बाजार के समीप लोहे का बैरियर खड़ा कर भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। गौरतलब रहे कि बीते कई वर्षों से पासिंग गिरोह सकड्डी-जमालपुर सड़क के रास्ते बालू लदे ट्रकों को पार कराता रहा है। पुलिस गश्त के बीच रोज सैकड़ों ट्रक इस रास्ते बेखौफ होकर आरा-छपरा फोरलेन पहुंचते थे। इस रास्ते से होकर गुजरने से कुल्हड़िया स्थित टोल पर लगने वाली रकम और समय दोनों बच जाते थे। इसी रकम को पासिंग गिरोह ट्रक पार कराने में ट्रक चालकों से वसूल करता था। दूसरी ओर ...