नवादा, नवम्बर 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गयाजी-नवादा की सीमा पर अवैध बालू खनन,परिवहन व भंडारण मामले में कार्रवाई करते हुए खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बालू लदे छह ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे वनगंगा-तपोवन मार्ग से जुड़े नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश-धनियावां ग्रामीण पथ की बतायी जाती है। पुलिस को देखकर अवैध खननकर्ता व ट्रैक्टरों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले। खनन टीम सभी छह ट्रैक्टरों को स्थानीय चालकों के सहयोग से नारदीगंज थाना लेकर आ रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर को बालू माफियाओं ने खनन टीम से छुड़ा लिया और स्थानीय चालक को उतारकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। खनन टीम पांच ट्रैक्टरों को लेकर नारदीगंज थाना पहुंची। छापेमारी में खनन विभाग के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा व नारदीगंज थानाध्यक्ष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.