सिद्धार्थ, जून 29 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव के पास रविवार को बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार की टक्कर हो गई। इसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने चली गई। बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी जैतुन्निशां (60) पत्नी महफूजुर्हहमान अपने बेटे के साथ बाइक से रविवार की सुबह करीब 10 बजे उतरौला किसी काम से जा रही थीं। अभी दोनों त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव में पहुंचे ही थे कि बाइक सामने से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत, मातम इसमें बाइक पर बैठी महिला जैतुन्निशां गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर मौज...