भागलपुर, जुलाई 3 -- नारायणपुर (भागलपुर), संवाद सूत्र। भवानीपुर थाना के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे एनएच-31 किनारे टायर फटने पर अनियंत्रित होकर बालू लदा हाईवा पलट गया। पलटे हाईवा से गिरे बालू के नीचे दबने से दो बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। महिला दोनों बच्चों की दादी थीं। वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद परिजनों और गामीणों ने एनएच पर जाम लगा दिया। यह भी पढ़ें- एनएच 31 पर ट्रक का टायर फटा, दादी पोता सहित तीन की दबकर मौतघटनास्थल का विवरण एनएच किनारे नारायणपुर प्रखंड के चकरामी गांव के कुछ परिवार बसे हुए हैं। झोपड़ी के पास हाईवा पलटने के बाद गुड्डू की चार वर्षीय बेटी राधा कुमारी और तीन वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार बालू के नीचे दब गये। वहीं सात लोग हाईवा की चपेट में आने से घायल हो गए। इंदु देवी (50 व...