पलामू, अगस्त 14 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के केजी गर्ल्स स्कूल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप शुक्रवार के दिन में बालू लदा हाईवा पलटने से दबकर 28 वर्षीय कौशल सिंह उर्फ संटू सिंह की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ पहुंच कर जेसीबी और क्रेन की मदद से हाईवा हटाकर उसके नीचे दबे कौशल सिंह के शव को बाहर निकाला इसके बाद परिजनों ने शव को सद्दीक मंजिल चौक पर रखकर दोषियों पर कार्रवाई एवं मुआवजा की मांग करते हुए करीब ढाई घंटे तक सद्दीक मंजिल चौक जाम कर दिया। सड़क जाम के सूचना पाते ही एसडीपीओ राजेश यादव और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा कर जाम हटवाने का हर संभव प्रयास किया पर परिजन डीसी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

परिजनों की मांगें बाद में एसडीओ संजय पांडेय और था...