विनय मणि तिवारी, मई 2 -- Bihar Accident News: वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाइपर के पास बालू अनलोड कर रहा एक बेकाबू हाइवा पास से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।बालू अनलोड करने के दौरान पलटा हाइवा स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे नाइपर के पास एक भारी भरकम हाइवा ट्रक बालू अनलोड करने का काम कर रहा था। उसी दौरान वहां से एक बाइक सवार युवक गुजर रहा था। बालू गिराने की प्रक्रिया में अचानक हाइवा का संतुलन बि...