कोडरमा, अप्रैल 4 -- जयनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस के पास खेडोबर इलाके में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा उठाकर दो ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने कुशाहन निवासी राजू यादव को ट्रैक्टर समेत हिरासत में ले लिया। इस मामले में जयनगर थाना में दर्ज कर राजू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...