प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- पृथ्वीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजा बाजार रोड स्थित बाभनपुर में शनिवार सुबह रेत (बालू) से लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि डंपर का टायर पंक्चर होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे यह हादसा हो गया। डंपर पलटते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क पर रेत फैलने से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर ट्रक मालिक के साथ अन्य लोग आए और वाहन को सीधा कराकर उसका रेत बाहर निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...