मिर्जापुर, जनवरी 29 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को बालू लदा ट्रक पलटने से दबकर मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास रेलवे लाइन के राजगढ़-चुनार मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्थल पर एक ट्रक बालू लेकर पहुंचा। तभी बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। निर्माण कार्य में लगा मजदूर देहात कोतवाली के चितावनपुर निवासी 36 वर्षीय सरफराज ट्रक पलटने से बालू के नीचे दब गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। मौजूद अन्य मजदूरों ने बालू के नीचे दबे सरफराज को बाहर निकाला और आनन फानन में उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.