दुमका, अप्रैल 2 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के पास बालू लदा ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को ठोकर मार दिया। चालक इस्माइल शेख ने बताया कि वह वाहन संख्या डब्ल्यू बी 57 ई 8900 ट्रक में दुमका से बालू लोड कर पाकुड़ की ओर जा रहा था कि इसी बीच गोपीकांदर के दुर्गापुर के पास बुधवार को उसके आगे चल रहे बालू लोड ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से उक्त ट्रक से जा टकराया। बताया कि साइड में जा रहा स्कॉर्पियो को बचाने के लिए पूरा हार्ड ब्रेक मारा था जिससे ट्रक के ब्रेकसऊ में आग लग गई और ट्रक आगे जा टकराया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। चालक की सुझबुझ की वजह से एक बड़ा हादसा होते होते टला गई। चालक इस्माइल शेख एवं उपचालक अब्दुल मियां हक दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। उन्होंने...