भागलपुर, जून 10 -- अकबरनगर।  भवनाथपुर के पास सड़क किनारे रखी गई बालू और मिट्टी एक बाइक सवार के लिए हादसे का कारण बन गई। मंगलवार को सड़क पर फैली बालू-मिट्टी व बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर इलाज के लिए भेजा। घायल बाइक चालक की पहचान पैन निवासी गौतम कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बालू-मिट्टी में फिसले बाइक चालक, जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...