पलामू, मार्च 17 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। बालू माफिया ने पलामू माइनिंग इंस्पेक्टर को निरीक्षण के दौरान कुचलने के प्रयास के बाद बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पलामू माइनिंग इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छतरपुर इलाके में नदी से अवैध बालू उठाव को लेकर निरीक्षण कर रहा था तभी एक बालू लदा ट्रैक्टर दिखा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मेरी सरकारी वाहन को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने में सफल रहा। उधर माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि संबंधित मामले में प्राथमिककी दर्ज कराई गई है और आरोपी को अभिलंब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रूप से बालू उठाव पर पूर्णतया रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है और वैसे आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने के निर्दे...