बालू माफिया की खुली गुंडागर्दी, पुलिस पर हमला कर एएसआई को ट्रैक्टर से रौंदा; 28 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम, मई 14 -- बिहार में माफिया के हौसले बुलंद होने जा रहे हैं। नवादा जिले के नारदीगंज में बेखौफ बालू माफिया की खुली गुंडागर्दी देखने को मिली। बालू माफिया ने पुलिस पर हमला कर एक एएसआई (जमादार) को ट्रैक्टर से रौंद दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस पर किए गए पथराव में थानाध्यक्ष समेत दो अफसर को भी चोटें लगी हैं। घटना बुधवार देर शाम नालंदा जिले की सीमा से लगे नारदीगंज थाना क्षेत्र के वनगंगा पहाड़ के किनारे स्थित केशौरिया-पथरा गांव के समीप की है। पुलिस टीम अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी के लिए गई थी, तभी हमला किया गया।ताबड़तोड़ छापेमारी में 28 आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद नवादा के एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में दो एसडीपीओ सदर-1 हुलाश कुमार और सदर-2 राहुल सिंह समेत 6 थानों की टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर 28...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.