बांका, मार्च 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के जेठौर कंझिया बालू घाट पर रविवार की रात में छापामारी करने पहुंची टीम पर बालू माफियाओं ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया तथा ट्रैक्टर लेकर भाग गए। इस संबंध में खान निरीक्षक अलका कुमारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पिछले रविवार को अमरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, खान निरीक्षक प्रीति लता सिन्हा एवं वह सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से कंझिया जेठौर में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी की। इस दौरान उक्त स्थल पर अवैध खनन किया हुआ दो गड्ढा पाया गया साथ ही बालू लदे दो ट्रैक्टर पाए गए। पुलिस को देखते ही एक ट्रैक्टर का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा लेकर छापामारी दल द्वारा एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी जिस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.