कौशाम्बी, मई 16 -- कौशाम्बी के खनन कार्यालय में ड्यूटी पर मुस्तैद एक होमगार्ड के ऊपर बालू पट्टाधारक ने पिस्टल तान दी। उसने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी भी दी। पीड़ित ने खनन अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पर कार्रवाई के लिए उसने आईजीआरएस का सहारा लिया। शुक्रवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। होमगार्ड उदयभान मिश्रा ने बताया कि उनकी ड्यूटी खनन कार्यालय में लगी हुई थी। 23 फरवरी 2026 को शाम पांच बजे खनन अधिकारी चंद्रप्रकाश जायसवाल के आदेश पर दफ्तर का गेट बंद कर दिया। इसी बीच बालू पट्टेधारक जावेद पुत्र मो. अली वहां पहुंच गया। यह भी पढ़ें- ढाढर नदी में खनन टीम पर गोलीबारी, दो ट्रैक्टर जब्त आरोप है कि गेट खोलने से मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए गार्ड के ऊपर पिस्टल तान दी। शोरगुल सुनकर खनन अधिकारी बाहर निकले तो उ...