चतरा, अप्रैल 7 -- लावालौंग प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बालू तस्करी और नदियों के अवैध दोहन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की शाम को इसी मुद्दे पर ग्रामीणों और ट्रैक्टर संचालकों के बीच कल्याणपुर चौक पर तीखी नोकझोंक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के द्वारा अमानत नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर हेडुम और कल्याणपुर होते हुए चतरा ले जाया जा रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने कल्याणपुर चौक पर ट्रैक्टरों को रोक दिया और विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ही देर में मौके पर बालू माफिया और ट्रैक्टर मालिक पहुंच गए और धमकी भरे लहजे में बात करते हुए ट्रैक्टरों को वहां से ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात में एक-दो बजे तक सैकड़ों ट्रैक्टरों से अमानत नदी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.