बोकारो, दिसम्बर 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। कथारा दातू एनएच 23 मुख्य मार्ग में पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर पंचायत के पिपराडीह में सोमवार की देर शाम बालू ढुलाई ट्रैक्टर की चपेट में आने से पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोनियाटो निवासी लगभग 60 वर्षीय वृद्ध पोखन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पेटरवार पुलिस सहित 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलवाया। वहीं पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा जवानों के साथ घटना स्थल पहुंचे तबतक एम्बुलेंस भी पहुंच गई। फिर घायल को तत्काल पेटरवार अस्पताल ले जाया गया। घायल के परिजनों ने बताया की पोखन महतो अपनी बेटी के घर कसमार से अपने घर गोनियाटो जा रहे थे तभी घटना घटी। सूचना पर घायल के परिजन व ट्रैक्टर मालिक भी अस्पताल पहुंचे जहां दोनों के बीच घटना को ले वार्ता में घायल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.