गुमला, मई 27 -- बसिया प्रतिनिधि। बसिया पंचायत के मुखिया गुलशन टेटे ने पहाड़टोली बालू घाट से संबंधित लंबित राजस्व जमा करने के लिए बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपकर 10 जून तक का समय मांगा है। आवेदन में कहा गया है कि जिला खनन विभाग द्वारा बालू उठाव के लिए चालान निर्गत किया गया था,लेकिन अब तक राजस्व राशि जमा नहीं हो सकी है। मुखिया ने बुधवार शाम तक चालान पंचायत सेवक को सौंपने की बात भी कही है।

राजस्व जमा करने की समय सीमा आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समय सीमा तक राशि जमा नहीं होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बसिया पंचायत के मुखिया पर पहाड़टोली श्रेणी-वन बालू घाट से प्राप्त राजस्व में वित्तीय अनियमितता का मामला पहले से सामने आया था। स्थानीय विकास कार्यों के लिए बालू उत्खनन व परिवहन की अनुमति दी गई थी। ...