उरई, अप्रैल 14 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर पुलिस ने लगभग डेढ़ माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ डकोर थाने में रंगदारी और मारपीट व गाली गलौज करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन अब जाकर कहीं वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।एक मार्च 2026 को ददन सिंह राजपूत निवासी ग्राम चेतवा खेड़ा थाना नानकामता जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने डकोर थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि वह मुहाना बालू घाट खंड संख्या दो में काम करता है। उसने बताया था कि 28 फरवरी की रात को जब वह झांकर लगाने का काम कर रहा था तभी मधु , मनीष राजपूत, कपिल सभी निवासीगण ग्राम चिकासी थाना चिकासी जिला हमीरपुर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके पास आए और उससे पूछा कि यह खंड किसका है। खंड मलिक ने हमसे कोई संपर...