सासाराम, जुलाई 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिले के बालू घाटों के संचालन, नई खनन नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनिलामित बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बालू घाटों के प्रतिनिधियों एवं जिला खनन कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएम ने सभी बंदोबस्तधारियों को नई खनन नियमावली के सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...