सासाराम, जून 10 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र में बालू खाली कर लौट रहे एक ट्रक चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा 70 हजार रुपये नकद और वाहन की चाबी छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के देहरी गांव निवासी सुशील कुमार यादव, पिता रूप नारायण सिंह, पेशे से ट्रक चालक हैं। ट्रक उनके बहनोई पिंटू कुमार के नाम पर है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके बहनोई ने पूर्व में सूर्यपुरा निवासी सोनू कुमार उर्फ बजरंगी बिन्द से दो लाख रुपये उधार लिए थे। हालांकि इस लेन-देन से उनका कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था। आरोप है कि इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

मारपीट और लूट का मामला पीड़ित के अनुसार, 5 जून ...