लखीमपुरखीरी, जून 7 -- नेशनल हाइवे 30 के किनारे पसगवां थाना क्षेत्र के जंगबहादुरगंज बाईपास पर शारदा नहर की पटरी से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही एक डम्पर का चालान भी किया गया है। शिकायत पर लखीमपुर से आए परिवहन अधिकारी कौशलेंद्र यादव और खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने मौके पर छापेमारी की। अधिकारियों को देखकर ठेकेदार ने बालू लदे वाहनों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन चक मार्ग के नाले के पास दलदल होने के कारण वाहन वहीं फंस गए।जांच में दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियां कृषि कार्य के कागजात पर व्यावसायिक रूप से चलती पाई गईं, जिन्हें तुरंत सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- गोरहर पुलिस ने बालू लदे दो वाहनों किया जब्त वहीं, डम्पर के दस्तावेज अधूरे होने पर उसका चालान किया ग...