महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन बालू लदे ट्रकों को पकड़ा है। दो ट्रक घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर और एक ट्रक भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर में पकड़ा गया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है。 यह भी पढ़ें- सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रक सीजघुघली क्षेत्र में कार्रवाई घुघली पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बेलवा टीकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों ट्रकों पर ओवरलोड सफेद बालू लदा मिला। वाहन चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई संतोषजनक दस्तावेज न...