सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- शिवहर। खनन विभाग की टीम ने जिले के तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा भुआ टोला के पास अवैध ढंग से खनन करते चार बालू लदे ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया है। साथ ही इस संबंध में स्थानीय थाने में केस दर्ज कराई गई है। डीपीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में खनन निरीक्षक रसीद इमाम द्वारा तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा भुआ टोला के पास पुरानी बागमती नदी के निकट छापेमारी की गई। इस दौरान बागमती नदी की धारा के निकट अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त एवं अवैध ढंग से बालू लदे चार ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन व शराब तस्करी पर सख्ती, डीएम-एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश इस दौरान दो ट्रैक्टर चालकों को भी टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाना को सुपुर्द किया ग...