मैनपुरी, मई 25 -- बरनाहल-नवाटेड़ा रोड पर सड़क के किनारे बालू के अवैध अतिक्रमण के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार रात को ग्राम नवाटेड़ा में रोड पर बालू का ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल केबल सहित धराशाई हो गया। रोड पर पहले से ही बालू का ढेर लगा था। बालू उतारते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के पोल से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, नहीं तो जनहानि हो सकती थी। पोल गिरने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- मुंगेर : हाईवा की टक्कर से हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बालू माफिया का अवैध कब्जा है। सड़क पर ही बालू की अनलोडिंग होती है, जिससे आए दिन जाम और हादसे का...