कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर क्षेत्र के किशुनपुर कछार घाट में बालू के खनन का ठेका लिए कानपुर की एक पार्टी ने वहां से अनुबंध से अधिक खनन करा लिया। एसडीएम भोगनीपुर व खनन विभाग की टीम की जांच में इसका खुलासा हुआा। इसके बाद डीएम ने खनन करने वाले पट्टाधारक पर 49.57 लाख रुपये जुर्माना किया गया।यमुना नदी में बालू के खनन में स्वीकृत से अधिक बालू खनन कराया जा रहा है। इसकी लगाातार मिल रही शिकायतों पर डीएम कपिल सिंह ने टास्क फोर्स का गठन कर पट्टा धारकों की ओर से कराए जा रहे बालू खनन कार्य की जांच का निर्देश दिया है। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के किशुनपुर कछार में पट्टाधारक मे. जयमहाकाल एक्सप्लोरेशन प्रालि के निदेशक संतोष कुमार सचान निवासी कानपुर नगर की ओर से स्वीकृत से अतिरिक्त बालू खनन कराए जाने का जांच में खुलासा हुआ। डीएम ने ...