बांका, अप्रैल 10 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास बदुआ नदी से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन मामले में बांका की खान निरीक्षक प्रीति लता सिन्हा ने बेलहर थाने में संभावित उत्खननकर्ता सूरतगढ़ जिला गंगा नगर राजस्थान के अंकित कुमार, ग्राम पैना जिला देवरिया यूपी के अमरेश कुमार सिंह, धौरी गांव के आलोक सिंह और ग्राम पृथ्वीचक थाना संग्रामपुर जिला मुंगेर के संजीव यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें प्रीति लता सिन्हा ने कहा है कि मुंगेर के खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार द्वारा बीते 28 मार्च को मुंगेर बांका जिले की सीमा पर बदुआ नदी में कार्रवाई करते हुए उपरोक्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था और दो जेसीबी जब्त की गई थी। जिसकी प्राथमिकी मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 29 मार्च को प्रिंट ...