गया, मार्च 11 -- अमवां गांव के पास बधुवार को फल्गु नदी में बालू उठाव के दौरान काले पत्थर की भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। इसकी सूचना पर गांव वाले नदी पहुंच गए। मूर्ति को नदी से लेकर अमवां ठोकर शिव मंदिर में रखा। इसके बाद लोगों ने पूजा-पाठ की। मूर्ति मिलने की सूचना थाने की भी दी गई। वार्ड पार्षद विजय कुमार ने बताया कि भगवान विष्णु की मूर्ति मिलने के बाद उसे मंदिर में रखा गया है। जहां लोगों ने पूजा-अर्चना की। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने भगवान विष्णु के दर्शन-पूजन किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...