मुंगेर, जून 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के लकड़ापताल गांव निवासी फुलटेश यादव (38) को शनिवार को सांप ने काट लिया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार औड़ाबगीचा गांव में महेश यादव के घर ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान फुलटेश यादव बालू उठाने का काम कर रहे थे। बालू उठाने के क्रम में अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फुलटेश यादव को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बालू उठाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज क...