औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश बजट ने औरैया जिले में विकास योजनाओं को लेकर नई उम्मीदें जगा दी हैं। किसानों, युवाओं, एमएसएमई कारोबारियों, महिलाओं व छात्राओं को विभिन्न प्रावधानों से सीधा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जिले की पहचान मानी जाने वाली बालूशाही को "एक जनपद-एक व्यंजन" योजना के तहत नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए बजट प्रावधान से लोगों में सड़क सुविधाओं के सुधार की आस बंधी है। सत्ता पक्ष ने बजट को निवेश और रोजगार पर केंद्रित बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे अपेक्षाओं से कम करार दिया। औरैया की बालूशाही लंबे समय से अपने स्वाद के लिए प्रदेश ही नहीं, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश तक प्रसिद्ध है। लखनऊ के राजभवन और मुख्यमंत्री आवास...