लातेहार, मार्च 9 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीसत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम ने करीब 50 बच्चों की इको कार्डियोगॉफी जांच की गई। जांच के माध्यम से बच्चों के हृदय संबंधी संभावित बीमारियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर इलाज संभव हो पाता है। कार्यक्रम में चिकित्सक साईं गणेश,गौरव दत्त, प्रतिमा उरांव,अबीर कुमार,अशोक कुमार और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं एएनएम लक्ष्मी प्रिया और गुरु बारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकार...