लातेहार, मार्च 11 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के राजगुरु ग्राम में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय बच्‍ची रेखा कुमारी पिता संजय परहिया अचेत हो गयी। अचेता अवस्‍था में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉ अलिशा ने उसका इलाज किया और उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए लातेहार सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव के जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे वह मौके पर अचेत हो गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...