बालूमाथ में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
लातेहार, जून 14 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रतीक्षा होटल के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मनातू गांव निवासी राजेंद्र गंझू एवं सुनीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव मनातू से किसी आवश्यक कार्य से मकयाटाड़ गांव जा रहे थे। इसी दौरान प्रतीक्षा होटल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.