लातेहार, दिसम्बर 22 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को बालूमाथ,बरियातू एवं हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के सभी चर्चों के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसमस गैदरिंग मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न चर्चों के धर्मावलंबी एक मंच पर एकत्र होकर प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को आपसी प्रेम,भाईचारे और एकता के साथ मनाएं। संयुक्त समारोह में कैथोलिक चर्च,मेनोनाइट चर्च,सीजीएम चर्च,जेम्स चर्च, विश्ववाणी चर्च,ई.एल.एफ.चर्च एवं जी.ई.एल.चर्च की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक प्रार्थना,भजन कीर्तन,क्रिसमस संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आपसी मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।आयोजकों ने बताया कि क्रिसमस गैदरिंग का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति,सद्भाव,प्रेम एवं एकता का संदेश देना है। कार्य...