लातेहार, जून 13 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बीडीओ सोमा उरांव की अध्यक्षता में शनिवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 775 साइकिलों के वितरण को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों के चयन व अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने के लिए ग्रामसभाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। पंचायत सचिवों ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्रामसभाओं की स्थिति से अवगत कराया। बीडीओ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता रितेश प्रसाद, जीएसएलपीएस के बीपीएम सुरेंद्र यादव, सनी राज गुप्ता, अनिल कुमार उपस्थित...