लातेहार, अगस्त 31 -- बालूमाथ में युवा आजसू सम्मेलन का आयोजन झारखंड सरकार विकास के नाम पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है: सुदेश यह भी पढ़ें- Latehar News: विकास के नाम पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है झारखंड सरकार: सुदेश युवा आजसू सम्मेलन बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ मुख्यालय स्थित होटल रोज गार्डन में रविवार को युवा आजसू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड सरकार विकास के नाम पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और विकास कार्यों के बजाय लूट खसोट का बोलबाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करन...