लातेहार, अप्रैल 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में और रजवार गांव में 14 अप्रैल मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ यूनिट, रजवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव कुमार रवि ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी, जिसमें शाम 4 बजे तक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मिशन आधारित गीत संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण व्यास प्रेम कुमार गिरी एवं मिंटू लाल के बीच दोगोला महामुकाबला होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.