लातेहार, दिसम्बर 25 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ के राजकीयकृत उच्च विद्यालय खेल मैदान में बुधवार को पुलिस एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 12-12 ओवरों के इस रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश को दो विकेट से पराजित कर जीत हासिल की। पुलिस एकादश की ओर से कप्तानी का दायित्व एसडीपीओ बिनोद रवानी ने संभाला। मैच की अंपायरिंग की जिम्मेदारी रिंकू खान एवं फिरोज कुरैशी ने निभाई। मौके पर पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूवा,थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,हेरहंज थाना प्रभारी,पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार,अनुभव सिन्हा,गौतम कुमार,धीरज कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...