बालूमाथ में निकाली शोभायात्रा,जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा इलाका
लातेहार, मार्च 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्तों की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा का नेतृत्व रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन साहू ने किया। यह शोभायात्रा महावीर मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यालय चौक, थाना परिसर, महावीर मंदिर, बाजार टांड़ होते हुए चेताग तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक,पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विनोद रवानी एवं अंचल अधिकारी बालेश्वर राम स्वयं शोभायात्रा की निगरानी करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.