लातेहार, मई 9 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड,पुराना बस स्टैंड एवं थाना गेट के समीप शुक्रवार को डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 48 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटते हुए अर्थदंड लगाया गया। जांच के दौरान न्यू बस स्टैंड में अवैध रूप से खड़े चार भारी वाहनों पर कार्रवाई की गई । वहीं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रही छह यात्री बसों पर भी जुर्माना लगाया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने बस संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्री बसें नियमित रूप से न्यू बस स्टैंड में ही वाहन खड़ी कर यात्रियों को उतारें एवं चढ़ाएं। यह भी पढ़ें- नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई सड़क के बीचों बीच वाहन ...