लातेहार, मार्च 14 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार 15 मार्च को बालूमाथ प्रखंड में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड के कुल 84 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।इ सको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यालय आदेश के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,प्रभारी प्रधानाध्यापक,शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सहायक आचार्य अपने-अपने पोषक क्षेत्र से 15 से 20 नव साक्षरों को परीक्षा केंद्र तक लाकर परीक्षा में शामिल कराएंगे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद प...