लातेहार, फरवरी 1 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। यहां के होनहार युवक डॉ. तौसीफ आलम पिता स्वर्गीय मो.अयूब जो वर्तमान में एसआरएम यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश में पोस्ट डॉक्टर में कार्यरत है। जिन्हें भोपाल में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) इन फिजिक्स की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. तौसीफ आलम को यह सम्मान बैटरी के इलेक्ट्रोलाइट पर आधारित उनके शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनके रिसर्च पेपर की समीक्षा अमेरिका के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. वामन एम. नाइक यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन एवं भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. सौम्य आर. मोहापात्रा एनआईटी सिलचर द्वारा की गई। जिसके बाद उन्हें यह अवार्ड दिया गया। गौरतलब है कि डॉ. तौसीफ आलम का शोध पत्र अमेरिका और इंग्लैंड की प्रतिष्ठित साइंस मैगज़ीनों में प्रक...