लातेहार, जून 18 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के टमटम टोला निवासी एवं पूर्व शिक्षक अलख राम 81 वर्ष का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार अलख राम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को बालूमाथ स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर रामजी सिंह,रामनाथ सिंह,कांग्रेस नेता हाजी मोतिउर रहमान,मुखिया नरेश लोहरा,जगन्नाथ प्रसाद,बबलू साव,अरविंद भगत,पूर्व विधायक बलजीत राम,सुरेश राम,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू,मो. जुबैर सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। यह भी पढ़ें- लीला-जानकी पब्लिक स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद का निधन, विद्यालय में शोक यह भी पढ़ें- आदर्श विद्यालय गोमिया के पूर्व...