लातेहार, अगस्त 25 -- बालूमाथ प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श नगर के शिव शक्ति हनुमान मंदिर परिसर में इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर देवेंद्र सिन्हा के अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान पूजा कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संतोष यादव को अध्यक्ष चुना गया। धनुषधारी गंझू और अरविंद यादव को उपाध्यक्ष, गजेंद्र चौबे को सचिव, चंद्रभूषण मिश्रा और उपेंद्र यादव उपसचिव, निर्मल सिन्हा को कोषाध्यक्ष और राजकुमार जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संरक्षण मंडली में देवेंद्र सिन्हा, लवकेश सिंह, ललन सिंह, मनोज यादव, संजय प्रसाद, शंभू प्रसाद को रखा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय कुमार,परमेश पांडेय, विनोद साहू, अरुण शाहदेव, जगनारायण पाठक, सूरज जायसवाल, नवीन सिन्हा, रति गंझू, प्रकाश सिन्हा, अरुण कुमार नाथ ...