लातेहार, दिसम्बर 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में प्रस्तावित आधुनिक मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू तो हुआ लेकिन कुछ कार्य के बाद काम बंद हो गया। अस्पताल भवन निर्माण की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इस संबंध में बालूमाथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू के द्वारा पत्र के माध्यम से पूर्व मंत्री सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। बताया गया है कि बालूमाथ प्रखंड में मॉडल अस्पताल का शिलान्यास 17 दिसंबर 2023 को लातेहार के पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम ने किया था। लेकिन शिलान्यास के बाद अबतक भवन का दीवार जुड़ाई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। केवल लगभग चार फीट तक कॉलम खड़ा कर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। वर्तमान में बालूमाथ का अस्पताल एक व्यायाम भवन में संचालित हो रहा है,जहां एक ...