किशनगंज, सितम्बर 9 -- दिघलबैंक। नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी (निचान बस्ती) गांव में मंगलवार सुबह 37 वर्षीय युवक मो. मुश्फिक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के एक घर से सटे खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर दिघलबैंक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मो. मुश्फिक, पिता स्व. फैजउद्दीन, वार्ड संख्या दो, भामटोली मोहामारी निवासी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बालूबाड़ी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सकीला ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब द...