गुड़गांव, नवम्बर 9 -- सोहना, संवाददाता। सोहना नगर परिषद के अधीन आने वाले बालूदा गांव में इन दिनों बंदरों के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण आतंकित हैं। आलम यह है कि लोग डर के मारे अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं और उनका सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, स्थिति इतनी भयावह है कि बीते सात दिनों के भीतर बंदरों ने 6 लोगों पर हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया है। अभिभावक विशेष रूप से छोटे बच्चों को घर के बाहर गली में भी खेलने से रोक रहे हैं। बड़े लोग भी अब रास्ते में लाठी या डंडा लेकर चलते हैं, ताकि खुद को बंदरों के संभावित हमले से बचा सकें। ग्रामीण राजेंद्र का कहना है कि लोग खेती-बाड़ी के काम के लिए, जैसे कि खेतों से चारा लाने और बुवाई के लिए, भी घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। निगम में शिकायत की तैयारी: ग्रामीण बबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.