नवादा, मई 13 -- नवादा में नकाबपोश बदमाशों ने बालू घाट पर रंगदारी को लेकर एक ट्रक को फूंक दिया। घटना 10/11 मई की रात जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में लखमोहना और धनवारा गांव के बीच की बतायी जाती है। घटना के वक्त ट्रक नंबर बीआर 27 जी 9365 का चालक व सह चालक कुंज बालू घाट ब्लॉक नंबर-04 से बालू लोड कर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर ट्रक को रोका और चालक व सह चालक को बाहर उतार दिया। इस बीच बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर ट्रक को आग लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग की और भाग निकले। सभी बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे। घटना के बाद चालक ने मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर नेमदारगंज एसएचओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाया गया।...